राजापाकर: राजापाकर थाना क्षेत्र के अलीपुर मंझीपुर गांव में NH-322 पर ट्रक पलटा, साइकिल सवार घायल
हाजीपुर से जंदाहा की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उसी दिशा में जा रहे एक साइकिल सवार को एन एच 322 पर अलीपुर मंझीपुर के पास मारी ठोकर जिससे साइकिल सवार घायल हो गया एवं ट्रक गड्ढे में पलट गया। मौके पर पहुंची राजापाकर पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे दिया।