गोरखपुर: पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहे तक यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 27 वाहन का चालान और 8 वाहन को सीज किया
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के नेतृत्व में आज यातायात पुलिस ने पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहे तक अतिक्रमण और वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया 27 वाहनों का चालान किया गया और आठ वहां को सीज किया गया। सड़क के दोनों तरफ ठेले और खुमचे वालों को हिदायत देकर उन्हें हटाने का निर्देश जारी किया गया। दोबारा ठेला लगाने पर कानूनी कार्रवाई होगी यह बताया गया।