गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेसियों ने टाउन हॉल से कमिश्नर कार्यालय तक किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था, हो रहे एनकाउंटर, चल रहे बुलडोजर और महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेसियों ने आज टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए यह कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की और उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया।