गोरखपुर: सेवा पखवाड़ा के तहत सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स में किया श्रमदान
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन ने बुधवार को एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम के तहत सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स परिसर में वृक्षारोपण कर झाडू लेकर साफ सफाई भी किया और लोगों को सफाई के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान गोरखपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक भी डॉक्टर भी मौजूद रहे।