गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गायघाट से किया गिरफ्तार
15 सितंबर को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में अरविंद यादव उर्फ बड़कू नाम के एक व्यक्ति द्वारा एक अन्य व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में रामगढ़ ताल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। आज अरविंद यादव उर्फ बड़कू को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गायघाट से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से अदालत में उसे जेल भेज दिया है।