गोरखपुर: चोरी की तीन मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गुलरिहा पुलिस ने फुलवरिया से किया गिरफ्तार
15 सितंबर की रात में गुलरिहा थानाक्षेत्र के जैनपुर खास चौराहे पर सो रहे तीन लोगों का तीन मोबाइल लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। इस मामले में गुलरिया पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर आज फुलवरिया से नबीउल्लाह और चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में सोहराब को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की तीनों मोबाइल बरामद कर ली गई है।