गोरखपुर: आबकारी विभाग ने राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में कच्ची शराब के अंडों पर की छापेमारी
आबकारी विभाग के सेक्टर 2 के प्रभारी ने आज अपनी टीम के साथ राजघाट थाना क्षेत्र के अमूरतानी में चल रहे अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। छापेमारी के बाद राजघाट थाने पर आबकारी विभाग की टीम ने 60 आबकारी एक्ट के तहत एक मुकदमा भी दर्ज कराया है। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।