कोतमा: बिजुरी में ससुर-दामाद ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Kotma, Anuppur | Jul 30, 2026 गुरुवार 11:30 बजे बिजुरी थाना अंतर्गत ग्राम डोगरिया कला में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने ससुर और दामाद के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।डोगरिया कला निवासी गोकुल श्रीवास्तव ने शिकायत की थी जिसके आधार पर कोतमा के इस्लामगंज निवासी राहुल रावत (23) पिता मैकू कोल और उसके ससुर चरकू कोल पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।