मुरैना नगर: चंबल कमिश्नर ने भिंड के फूड अधिकारी अवनीश गुप्ता को रिश्वत के आरोप में किया निलंबित, मुरैना में थे पदस्थ
प्रभारी चंबल कमिश्नर ने भिंड के तत्कालीन और वर्तमान में मुरैना में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता को निलंबित कर दिया है। वर्ष 2024 में भिंड में पदस्थ रहते हुए उन पर नमूना कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे।कारण बताओ नोटिस और दो बार स्पष्टीकरण के बाद जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।फिलहाल उनका मुख्यालय मुरैना तय किया है।