मानिकपुर: चित्रकूट में प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की की समीक्षा
चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएम सूर्यधर योजना, जल जीवन मिशन और बिजली व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने गांवों में लाइब्रेरी, पौधरोपण और दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त प्रदेश बनाने के लिए जनसहयोग की अपील की है ।