महरौनी: जरया निवासी ग्रामीणों का आरोप, गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के न आने से लगा गंदगी का अंबार, कार्रवाई की मांग
ग्राम जरया निवासी ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीबन 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताएं कि उनके गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के न आने के चलते गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबाला लगा हुआ है। जिसके चलते बीमारी फैलने की आशंकाएं हैं। उन्होंने उक्त मामले में संबंधित जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।