भदोही: डुढवा धरमपुरी में रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
भदोही कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा धरमपुरी गांव में रविवार को दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से 26 वर्षीय अली हुसैन निवासी डुड़वा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।