मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की समस्याओं पर संयुक्त छात्र संगठनों ने टीपी कॉलेज में की प्रेस वार्ता
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त छात्र संगठनों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि पिछले दो महीनों से विश्वविद्यालय का माहौल अराजक बना हुआ है। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो संस्थान की छवि को धूमिल कर रही हैं।