विदिशा: बेतवा के पास जानकीकुंड पहुंची सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति, साफ सफाई न होने पर नाराज, मूर्ति विसर्जन करेंगे बहिष्कार
बेतवा नदी के पास जानकीकुंड में मूर्तियों का विसर्जन किया जाना है, उसके पूर्व तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार शाम 6:30 बजे सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रामराज दांगी, अतुल तिवारी,सुरेश मोतियानी सहित अन्य लोग जानकीकुंड पहुंचे, यहां नगर पालिका द्वारा बिना साफ सफाई के ही पाइपलाइन के जरिए पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी जिसका विरोध किया,करेंगे बहिष्कार।