जमुई: बिहार अभिभावक महासंघ जमुई जिला कमेटी की तृतीय बैठक संघ के जिला कार्यालय में हुई संपन्न
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 शिक्षा का अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में नामांकित बच्चों से फीस सहित अन्य विभिन्न मुद्दों में की जा रही राशि की वसूली को लेकर रविवार कि दोपहर 3 बजे बिहार अभिभावक महासंघ जिला कमिटी की तृतीय बैठक संघ के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार ने की।