राणापुर: राणापुर में मिठाइयों और नमकीन की कड़ी जांच, 7 नमूने लिए गए
राणापुर में मिठाइयों और नमकीन की गुणवत्ता जांच के लिए 7 नमूने लिए गए। नापतौल उपकरणों, वजन और पैकेट घोषणाओं की भी जांच की गई। कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी।