अटरू: अटरू पंचायत समिति ने कटावर पंचायत के संवेदक को किया ब्लैक लिस्ट, ग्राम विकास अधिकारी को दी चार्जशीट
Atru, Baran | Apr 22, 2026 अटरू पँचायत समिति क्षेत्र में भैंसड़ा, दीवाली, मेरमातालाब, कटावर की गन्दगी को देखकर पँचायतराज मंत्री ने नाराजगी जताते हुए विकास अधिकारी को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजकर संबंधित संवेदकों की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए थे।जिसपर पंचायत समिति द्वारा कटावर पँचायत के संवेदक जांगिड़ को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये।वहीँ ग्रामविकास अधिकारी को चार्ज शीट दी है