सिहोरा: गोसलपुर के होटल विरासत में पुलिस का छापा, देह व्यापार में संचालक समेत दो गिरफ्तार
गोसलपुर के होटल विरासत स्पा सेंटर में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। इसका खुलासा मंगलवार को उस वक्त हुआ जब पुलिस ने वहां छापामारी की। पुलिस ने वहां से होटल संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया। मौके पर दो महिलाएं भी मिली होटल से आपत्तिजनक वस्तुएं भी जप्त की गई हैं।