बिंद: सदरपुर गांव में राहुल हत्याकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया
Bind, Nalanda | Aug 20, 2026 बिंद के सदरपुर गांव में हुए राहुल हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे नामजद आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बिंद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर और दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाकर 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम दिया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गौरव कुमार घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी