बास्तानार: प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मेकाज में हुई मौत
बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने घर शांतिनगर मिलने के लिए बुलाया, जहां पहले से ही प्रेमिका ने 3 युवकों के साथ मिलकर पहले प्रेमी को चाकू मारने के बाद पत्थर से सिर पर हमला करते हुए प्रेमी को कुएं में फेंक दिए। कुछ लोगों ने घायल को देखकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाया गया।