थरथरी: चंडी नगर पंचायत में सैरात की बंदोबस्ती ₹26.90 लाख में हुई
नगर पंचायत चंडी ने सैरात की बन्दोबस्ती से 26 लाख 90 हजार रुपया राजस्व की प्राप्ति हुई। सैरातों की बन्दोबस्ती के लिए शुक्रवार की दोपहर दो बजे निविदा के वित्तीय बीड खोला गया। डाक प्रक्रिया में कुल चार लोगों ने भाग लिया। अधिकतम बोली लगाने वाले ओंकार कुमार के नाम से सैरात बन्दोबस्ती की गई। अब नगर पंचायत के आदेश मिलने के बाद चुंगी बसूली का निर्देश दिया जाएगा।