मेघनगर: मतांतरण कराने के आरोप में मदरानी पुलिस चौकी पर हंगामा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मेघनगर विकासखंड के ग्राम मदरानी में शुक्रवार देर शाम अवैध रूप से धर्म बदलने का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मदरानी पुलिस चौकी का घेराव किया। दबाव और लालच देकर धर्म बदलने वाले करीब 8 लोगों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।