कासगंज: सलेमपुर पीरौंदा में ग्राम पंचायत और प्रधान प्रतिनिधि के सहयोग से एक डेड बॉडी फ्रीजर की व्यवस्था की गई
कासगंज जनपद के मोहनपुरा क्षेत्र स्थित ग्राम सलेमपुर पीरौंदा में ग्राम पंचायत और प्रधान प्रतिनिधि के सहयोग से एक डेड बॉडी फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। इस पहल से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। भीषण गर्मी के दिनों में किसी व्यक्ति के निधन होने पर दूर से आने वाले परिजनों को मृत शरीर को सुरक्षित रखने में काफी परेशानी होती थी।