मंदसौर: मंदसौर कृषि उपज मंडी में पानी की टंकी पर चढ़ा हम्माल, कार्रवाई से नाराज होकर किया हंगामा
मंदसौर। कृषि उपज मंडी में कार्रवाई से नाराज एक हम्माल पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने 19 दिनों से काम बंद करने और पक्षपात का आरोप लगाया। साथी हम्मालों ने उसे नीचे उतारा,सूचना पर पुलिस पहुंची। मंडी सचिव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों और शासकीय कार्य में बाधा के कारण कार्रवाई की गई,