सकलडीहा: सकलडीहा तहसील परिसर में लेखपाल संघ का धरना, फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या पर आक्रोश, 7 सूत्रीय मांगे
सकलडीहा तहसील परसर में लेखपाल संघ शुक्रवार दोपहर धरने पर बैठ गए। वे फतेहपुर में एक लेखपाल द्वारा कथित तौर पर कार्य दबाव के कारण आत्महत्या करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। लेखपालों ने दोषियों खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को मुवायजा देने सहित कुल 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। आरोप है कि एसआईआर दबाव के कारण लेखपाल ने आत्महत्या की है।