खरगोन में जिला कांग्रेस ने अशोक नगर जिले के मुंगावली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में आंदोलन किया। बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आईजी के नाम ज्ञापन सौपकर एफआईआर रद्द करने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी भी की।