खरगोन शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम पर्व पर टेकड़ी मोहल्ला कमेटी के नेतृत्व में 2 जुलाई बुधवार को दोपहर 2 बजे मोहर्रम जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस तय मार्ग से होकर गुजरेगा। इस दौरान युवाओं द्वारा अखाड़े में हैरतअंगेज़ प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। खरगोन कोतवाली पुलिस के 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।