खरगोन जिले के सायता गांव में फॉरेस्ट व ईको वेलफेयर मंडलेश्वर की टीम ने 5 फीट लंबे रसल वाइपर का कुएं से रेस्क्यू किया। फॉरेस्ट विभाग को 3 दिन पहले गांव के सरदारसिंह पटेल के खेत के कुएं में अजगर होने की सूचना मिली थी। कसरावद वन क्षेत्र के बीट प्रभारी सोहेल खान, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर मुकेश पाटीदार ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। टीम खेत स्थित कुएं पर पहुंची।