1 जुलाई मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, एसडीएम बीएस कलेश सहित समिति सदस्य मौजूद रहे। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, अतिक्रमण हटाने, झाड़ियाँ काटने, साइड सोल्डर भरने व चेतावनी बोर्ड लगाने जैसे निर्देश दिए गए।