बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के बाली नगर में एक महिला ने पीया तेजाब, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कैट थाना क्षेत्र के बाली नगर में महिला ने तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है ।पूनम पत्नी चंद्रभान निवासी बाली नगर थाना कैंट की रहने वाली ने तेजाब पी लिया ।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई मामले में थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।