बरेली: पशुपति बिहार कॉलोनी के रहने वाले एक छात्र से बाइक लुटेरों ने छीना मोबाइल, मुकदमा दर्ज
पशुपति बिहार कॉलोनी के रहने वाले छात्र राशिद पुत्र नन्हे ने बताया कि वह अपने निजी काम से बीसलपुर चौराहे पर गया था। तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। छात्र ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की है। बारादरी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।