ठाकुरगंगटी: मेघचातर में महीनों से खराब विद्युत ट्रांसफार्मर, 50 घर अंधेरे में रहने को मजबूर
सीमावर्ती पंचायत सुखाड़ी के मेघ चादर गांव में महीना पहले गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे लगभग 50 घर की आबादी अंधेरे में जीने को विवश है इनमें अधिकांश आबादी आदिवासी समुदाय की है ग्रामीणों का कहना है 10 दिन पूर्व भी विभाग को इसकी लिखित जानकारी दी गई है परंतु इस पर कोई संज्ञान नहीं दिया गया बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है