सुनेल: सुनेल ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sunel, Jhalawar | Mar 17, 2025 सुनेल कस्बे में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सुनेल ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ के तत्वावधान में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है।ज्ञापन में बताया है कि सुनेल कस्बे की आबादी लगभग 20 हजार है और यहां तहसील मुख्यालय भी स्थित है।व्यापार महासंघ का कहना है सन 1990 तक सुनेल को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त था।