सुनेल: सुनेल में जूना गुजराती विश्वकर्मा लोहार समाज की कार्यकारणी का गठन किया गया
Sunel, Jhalawar | Mar 10, 2025 सुनेल में सोमवार शाम 4 बजे जूना गुजराती विश्वकर्मा लोहार समाज धर्मशाला उज्जैन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें समाज के लोगो ने विश्वकर्मा भगवान का माल्यार्पण पूजा करके बैठक का शुभारंभ किया।बैठक में समाज बंधुओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश फौजी सुदवास को बनाया गया।