मेरठ: पुलिस लाइन में फंदा लगाने वाले हेड कांस्टेबल की सात दिन बाद मौत
Meerut, Meerut | Apr 9, 2024 मेरठ पुलिस लाइन में एक सप्ताह पूर्व फंदा लगाने वाले हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।सहारनपुर के अंबेहटा चांद निवासी संदीप वर्ष 2011 में पुलिस महकमे में भर्ती हुआ था। वह मेरठ पुलिस लाइन स्थित त्रिनेत्र कार्यालय में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था।पत्नी संध्या भी कांस्टेबल है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।