करछना: लेप्रोसी चौराहे के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से पीता और उसके तीन बच्चों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे के पास बुधवार भोर में झोपड़ी के सामने सो रहे पिता व उसके तीन बच्चों की बालू लदा ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मृतक के घर वालों को देते हुए चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कानूनी कार्यवाही की जा रही है।