बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बारिश में दलदल बनी कुशडंड की सड़क, ग्रामीणों को आवागमन में हुई परेशानी
श्री बंशीधर नगर के कुशडंड पंचायत में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। छेरियाहा टोला से मुखिया के घर होते हुए त्रिलोकी मेहता के घर और ककोरिया टोला अधौरी जाने वाली सड़क बारिश में दलदल में बदल गई है। कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। मुखिया कुमारी रेखा का कहना है कि स