कोलायत: आरटीई भुगतान को लेकर स्कूल शिक्षा परिवार कोलायत का प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों से की वार्ता, सौंपा ज्ञापन
स्कूल शिक्षा परिवार की कोलायत इकाई के शिष्टमंडल ने शिक्षा निदेशालय बीकानेर पहुंचकर सक्षम अधिकारियों से मिलकर आरटीई भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने आरटीई भुगतान शीघ्र जारी करने, आधार री-ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा निजी स्कूल पोर्टल पर विद्यार्थियों के अध्ययनरत प्रमाण पत्र एवं परीक्षा परिणाम सुविधा शुरू करने की मांग