जांजगीर: कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी: सत्यलता मिरी
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन पर चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।