खंडवा नगर: पुलिया का पाइप हटाकर रास्ता बंद करने पहुंचे खंडवा नगर निगम अमले का विरोध, बैरंग लौटे वापस
खानशाहवली वार्ड के गुलशन नगर गली नंबर 3 और 4 को बडग़ांव भीला रोड से जोडऩे वाली नाले की पुलिया को लेकर किसी ने प्रशासन से शिकायत की है। जिसके बाद शनिवार को उपायुक्त सचिन सिटोले और अमला जेसीबी लेकर पुलिया में डले सीमेंट पाइप हटाकर रास्ता बंद करने पहुंचा। यहां पार्षद सहित महिलाओं के विरोध के बाद निगम अमला बैरंग लौट आया।