चाचा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, भतीजा व उसका साथी गिरफ्तार
पुलिस का दावा- खुद को गोली मारकर भतीजा ने रची थी चाचा की हत्या की साजिश
भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धरमपुर-पचैना रोड पर 1 जुलाई को हुए चाचा-भतीजा गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, चाचा नागेंद्र राय की हत्या भतीजे दीपक कुमार ने दोस्त विपिन कुमार के साथ मिलकर की और घटना को सनसनीखेज बनाने के लिए खुद को भी गोली मारी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हथियार, दो जिंदा कारतूस और लाल बैग बरामद करने का दावा किया है।
#Bhojpur #Koilwar #Arrah #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #BiharNews #BreakingNews #ArrahNews
Arrah, Bhojpur | Aug 3, 2026