मंडी: हम आया राम गया राम नहीं जहां हैं वहीं रहेंगे,प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से लड़ेगी चुनाव-विक्रमादित्य सिंह
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंडी दौरे के दौरान कहा कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे ,वह आया राम गया राम नहीं हैं, जिस पार्टी में हैं उसी पार्टी में रहेगें।इसके साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयार हैं, प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं।जल्द ही टिकटों का आंबटन होगा।