#महोबा - शिवहर गांव बना जल अर्पण ग्राम , ग्रामीणों को सौंपी जलापूर्ति की जिम्मेदारी ।
24 घंटे शुद्ध पेयजल मिलता रहे इसके लिए ग्रामीणों को खुद रोकनी होगी पानी की बर्बादी - मिशन निदेशक
- अब गांव में जलापूर्ति की पूरी व्यवस्था संभालेगी ग्राम पंचायत
- पानी बचेगा तभी आने वाली पीढ़ी को भी मिलता रहेगा नल से जल
महोबा - हर गांव के घर -घर तक नल से जल पहुंचाने की परियोजना पूरी होने के बाद अब ग्रामवासियों को जलापूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है । इसी कड़ी में शनिवार को महोबा जिले के शिवहर गांव को जल अर्पण समारोह का आयोजन किया गया और ग्रामवासियों को जलापूर्ति की व्यवस्था सौंपी गई ।
#mahoba #mahobapost #pani #newstyle
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026