चित्तौड़गढ़, 2 जुलाई। पर्यटकों की सुरक्षा और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के लिए बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में ई-विजिटर्स पोर्टल का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। गृह विभाग के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस व होम-स्टे संचालको को प्रशिक्षण दिया गया।