डुमरा: सड़क पर जलजमाव से नाराज़ युवक ने पानी में कुर्सी डालकर किया विरोध
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड अंतर्गत मधुबन इलाके में सड़क पर बने बड़े गड्ढे और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। लगातार उपेक्षा के कारण सड़क की हालत बदतर हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।