राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए केंद्र सरकार ने देशभर से 48 शिक्षकों का चयन किया है। चयनित शिक्षकों की सूची में छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव का नाम भी शामिल है। सुनीता यादव सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के शासकीय माध्यमिक शाला, खिचड़ी में पदस्थ हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और बेहतर कार्य के लिए उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से उनके विद्यालय के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है।
5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
Chhattisgarh, India | Aug 22, 2026