डुमरा: डुमरा में बाबा साहेब आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव, युवाओं ने समता और संविधान के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब के विचारों को नमन किया।