भीलवाड़ा: जवानपुरा में पुराने विवाद के चलते दंपति पर घर में घुसकर लाठी और धारदार हथियार से किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
शंभुगढ़ थाना क्षेत्र के जवानपुरा में पुराने विवाद के चलते एक दंपति ने जबरन घर ने घुसकर दूसरी दंपति पर लाठी और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।