अशोक नगर: पुरानी कृषि उपज मंडी में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने का विरोध किया
अशोकनगर में शनिवार को जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने पुरानी कृषि उपज मंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खुले टीन सेट में संबोधित किया। इसमें गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने का कड़ा विरोध किया गया। नेताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए गेहूं का समर्थन मूल्य ₹4000 प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई।