मुंगेर: मुंगेर में सर्व विद्या सहयोग सोसाइटी के द्वारा शिवरात्रि के दिन एक गरीब बेटी को विदाई सामग्री उपहार स्वरूप भेंट किया गया
Munger, Munger | Mar 8, 2024 मुंगेर जिला के सिंघिया इंग्लिश गांव के निवासी गोपाल यादव की पुत्री रिया कुमारी जिनका विवाह 11 मार्च 2024 को होने जा रहा है। जिसको लेकर संस्था के ओर से शादी से तीन दिन पूर्व विदाई सामग्री निशुल्क उपहार स्वरूप भेट किया गया। मौके पर उपस्थित सिंघिया पंचायत के सचिव सचिन कुमार यादव नें ग्रामीणों से बाल विवाह,दहेज प्रथा तथा भ्रूण हत्या को खत्म करने की अपील की गई।